यूपी समेत पांच राज्यों में चुनावी रैलियों पर फिर लगाई रोक, इस तारीख तक जारी रहेंगे प्रतिबंध - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 13, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

यूपी समेत पांच राज्यों में चुनावी रैलियों पर फिर लगाई रोक, इस तारीख तक जारी रहेंगे प्रतिबंध



राजनीतिक दलों के नेताओं को अभी चुनावी रैली करने के लिए और इंतजार करना होगा। और यह भी जरूरी नहीं है कि आगे वह कर पाते हैं या नहीं। यह डिपेंड करेगा चुनाव आयोग और कोरोना पर । अगर देश में हालात सामान्य होते हैं तभी चुनावी रैलियों की परमिशन दी जाएगी। यह बातें आज निर्वाचन आयोग ने कही। देश में हर दिन तेजी के साथ बढ़ रही कोरोना महामारी को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने अब पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 7 दिन के लिए चुनावी रैलियों पर रोक लगा दी है। ‌जैसे पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि 15 जनवरी के बाद भी चुनाव आयोग रैलियों पर प्रतिबंध लगा सकता है। बता दें कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान रैली और सभाओं पर रोक जारी रहेगी। महामारी के मौजूदा हालात को देखते हुए इलेक्शन कमीशन ने बैन को 22 जनवरी तक बनाए रखने का फैसला किया है। इसके साथ ही पार्टियों की इनडोर मीटिंग में 300 लोगों या हॉल की क्षमता के 50% लोगों को शामिल किए जाने की छूट दी गई है। आज हालात की समीक्षा करने के बाद उन्होंने रैलियों पर बैन को एक हफ्ता आगे बढ़ाया है। चुनाव आयोग ने पार्टियों को आदेश दिया है कि वह सभी कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करें। आयोग ने राज्य और जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे इस बात का ध्यान रखें कि सभी नियमों और आदेशों का पालन हो रहा है।

Related posts

कोरोना गाइडलाइन के साथ 19 महीनों के बाद राजधानी दिल्ली में खोले गए स्कूल 

admin

आज शाम छह बजे तक मुख्य खबरों की सुर्खियां, जानिए एक नजर में

admin

73 साल बाद आया स्वर्णिम दिन : थॉमस कप टूर्नामेंट जीतकर भारत ने रचा इतिहास, सोशल मीडिया पर छाया जीत का जश्न

admin

Leave a Comment