यूपी में पहले चरण चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग एक्शन में, इस जिले के डीएम को हटाया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 11, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी में पहले चरण चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग एक्शन में, इस जिले के डीएम को हटाया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर निर्वाचन आयोग एक्शन में आ गया है। बुधवार शाम को आयोग ने यूपी के गोंडा के जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही को हटा दिया है। उनके स्थान पर उज्जवल कुमार नए डीएम बनाए गए हैं। यहां आपको बता दें कि पिछले महीने जनवरी में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने चुनाव आयोग से गोंडा के डीएम को हटाने के लिए पत्र लिखा था। पत्र में सपा नेता ने आरोप लगाया था कि जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही कैसरगंज से भाजपा सांसद बृृजभूषण शरण सिंह के इशारे पर कार्य कर रहे हैं। सपा नेता ने यह आरोप भी लगाया कि जिला अधिकारी शाही सांसद बृृजभूषण शरण सिंह के समधी हैं।

Related posts

भारत के नए मुख्य न्यायाधीश ने अपने पद और प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना कहा-योगी आदित्यनाथ देश में सबसे ज्यादा ताकतवर और मेहनत करने वाले मुख्यमंत्री, देखें वीडियो

admin

Black Protest : काले लिबास में विपक्ष : काली पोशाक पहनकर संसद पहुंचे विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करते हुए कहा- प्रधानमंत्री सदन में आकर जवाब दो, पीएम मोदी राजस्थान और गुजरात के दौरे पर 

admin

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आरओ-एआरओ की मुख्य परीक्षा का जारी किया शेड्यूल, इन शहरों में बनाए गए एग्जाम सेंटर

admin

Leave a Comment