Earthquake : तुर्किये में लगे भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता, अंडमान और निकोबार द्वीप में भी डोली धरती - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 12, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Earthquake : तुर्किये में लगे भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता, अंडमान और निकोबार द्वीप में भी डोली धरती

दक्षिणी तुर्किये में गुरुवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। इस हादसे में 23 लोग घायल हो गए, जबकि कई बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है। इस भूकंप का केंद्र मालट्या प्रांत के येसिलुर्ट शहर में था। इसे अदियामान में भी महसूस किया गया था। ये दोनों प्रांत फरवरी में भयानक भूकंप से प्रभावित हुए थे, जिसमें तुर्किये और सीरिया में कम से कम 50,000 लोग मारे गए थे। वहीं दूसरी ओर अंडमान और निकोबार द्वीप में शुक्रवार को भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप सुबह 2.56 मिनट पर आया था। इसका केंद्र अंडमान समुद्र में करीब 10 किलोमीटर नीचे था। अभी तक इसमें किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।

Related posts

14 मार्च , गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

केंद्र ने 5जी और 6जी टेक्नोलॉजी के लिए 304 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं को दी मंजूरी

admin

सर्वपितृ अमावस्या आज : पितृपक्ष का अंतिम दिन, श्राद्ध, तर्पण करके पितरों को करें विदा, पूर्वज देते हैं आशीर्वाद, घर-परिवार में सुख शांति बनी रहती है

admin

Leave a Comment