Earthquake Delhi NCR : दिल्ली-एनसीआर उत्तराखंड और यूपी में लगे भूकंप के झटके, तीव्रता 5.4 मापी गई - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 3, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Earthquake Delhi NCR : दिल्ली-एनसीआर उत्तराखंड और यूपी में लगे भूकंप के झटके, तीव्रता 5.4 मापी गई

उत्तराखंड के ऋषिकेश में शनिवार शाम 4:25 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.4 थी। साढ़े 3 घंटे बाद एक बार फिर दिल्ली एनसीआर उत्तराखंड में भूकंप के झटके लगे। जानकारी के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटकों की तीव्रता 5.4 मापी गई है। भूकंप के ये झटका रात को सात बजकर 57 मिनट पर आए थे। भूकंप का सेंटर नेपाल में बताया गया है। दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में ये भूकंप के झटके आए। यूपी में नोएडा, गाजियाबाद, अमरोहा के साथ-साथ बिजनौर में भूकंप के झटके लगे। इसी के साथ उत्तराखंड के टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्नर, पौढ़ी और खटीमा में भूकंप आया। हालांकि अभी तक भारत में भूकंप से जान-माल का कोई नुकसान की खबर नहीं है।

Related posts

5 जनवरी, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

admin

कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने अभिनेत्री कंगना रनौत पर की विवादित टिप्पणी

admin

मेटफार्मिन का नया खुलासा: अब दिमाग पर असर, अल्जाइमर में भी उम्मीद की किरण

admin

Leave a Comment