उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.4 मापी गई - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 27, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.4 मापी गई

हाल के समय में देश दुनिया में भूकंप आने का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों तुर्की और सीरिया में आए भयंकर भूकंप ने करीब 47000 लोगों की जान ले ली। बुधवार 22 फरवरी को एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर, यूपी के साथ उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 4.4 मैग्नीट्यूड मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप के झटके बुधवार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर महसूस किए गए । भूकंप के केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से 143 किलोमीटर ईस्ट था। भूकंप के झटके भारत-चीन और नेपाल में भी महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान में भूकंप वैज्ञानिक डॉ एन पूर्णचंद्र राव ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि बड़े भूकंप का खतरा उत्तराखंड पर मंडरा रहा है।

Related posts

Uttrakhand budget उत्तराखंड की धामी सरकार ने भारी भरकम पेश किया बजट, पहली बार एक लाख करोड़ से अधिक का पेश हुआ बजट, राज्य के विकास में आएगी तेजी

admin

धामी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कसा तंज, कहा- उनके पास बताने के लिए कुछ भी नहीं, पूरे प्रदेश में गड्ढे ही गड्ढे भरे पड़े हैं

admin

Uttrakhand Kedarnath Assembly By-election Results बाबा केदारनाथ ने पूरी कर दी भाजपा की जीत की “आशा”

admin

Leave a Comment