बेबाक बोल : भाजपा विधायक ने सीधे कहा- अगर कोई हिंदू विरोधी बात करेगा तो मार दिया जाएगा और देशविरोधी बात करेगा तो एनकाउंटर कर देंगे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 24, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

बेबाक बोल : भाजपा विधायक ने सीधे कहा- अगर कोई हिंदू विरोधी बात करेगा तो मार दिया जाएगा और देशविरोधी बात करेगा तो एनकाउंटर कर देंगे



कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच जमकर तकरार देखने को मिल रही है। इसी महीने 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाटक विधानसभा चुनाव के लिए ताबड़तोड़ चुनावी रैली कर रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने अपने मेनिफेस्टो जारी कर दिए हैं। वही कर्नाटक के भाजपा विधायक और नेता बासन गौड़ा ने कहा है कि हम कर्नाटक में भी यूपी का योगी मॉडल अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि, ‘ अगर कोई हिंदू विरोधी बात करेगा तो मार दिया जाएगा और देशविरोधी बात करेगा तो एनकाउंटर कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– Karnatak assembly election 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया अपना मेनिफेस्टो, बजरंग दल की तुलना पीएफआई से करने पर पीएम मोदी ने साधा निशाना –

बीजेपी विधायक के इस विवादित बयान को लेकर कर्नाटक में एक बार फिर सियासी भूचाल आ गया है। बीजेपी विधायक बासन गौड़ा ने सोनिया गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसमें कि सोनिया गांंधी की तुलना बासन गौड़ा ने विष कन्या से कर दी थी। दरअसल बीजेपी विधायक की ओर से यह बयान खरगे के पीएम मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद आया था। जिसमें कहा गया था कि पीएम मोदी जहरीले सांप की तरह हैं। जिनका जहर चखने भर से ही आप मर जाएंगे।

Related posts

केंद्र ने 5जी और 6जी टेक्नोलॉजी के लिए 304 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं को दी मंजूरी

admin

आज शाम 7 बजे तक मुख्य खबरों की सुर्खियां जानिए एक नजर में

admin

India Canada Visa Suspended : कनाडा-भारत में बढ़ा टकराव, मोदी सरकार का बड़ा एक्शन

admin

Leave a Comment