विधानसभा सत्र के दौरान हिमाचल की सुखविंदर सरकार ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल : 5 आईपीएस अफसरों के किए तबादले, सीनियर ऑफिसर रानी बिंदु और सोम्या को दी गई खास जिम्मेदारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 4, 2026
Daily Lok Manch
Recent हिमाचल

विधानसभा सत्र के दौरान हिमाचल की सुखविंदर सरकार ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल : 5 आईपीएस अफसरों के किए तबादले, सीनियर ऑफिसर रानी बिंदु और सोम्या को दी गई खास जिम्मेदारी

 हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बुधवार को बड़ा फेरबदल करते हुए पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने इन आदेशों को मौजूदा विधानसभा सत्र के बीच लागू करने का फैसला किया है।

नए आदेशों के अनुसार, 2006 बैच की आईपीएस अधिकारी रानी बिंदु को आईजी (क्राइम), शिमला नियुक्त किया गया है। वहीं, 2008 बैच के आईपीएस डॉ. डी.के. चौधरी को प्रधान, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (PTC) दरोह, कांगड़ा की जिम्मेदारी दी गई है।

2010 बैच की आईपीएस सोम्या सांबशिवम को डिप्टी आईजी (नॉर्दर्न रेंज), धर्मशाला तैनात किया गया है। अब तक वे मंडी रेंज के साथ-साथ अतिरिक्त प्रिंसिपल, PTC दरोह की जिम्मेदारी भी संभाल रही थीं।

इसके अलावा, 2010 बैच के आईपीएस राहुल नाथ को डीआईजी (सेंट्रल रेंज), मंडी नियुक्त किया गया है। वे अब तक स्टेट विजिलेंस और एंटी-करप्शन ब्यूरो, शिमला में डीआईजी पद पर तैनात थे।

वहीं, 2017 बैच के आईपीएस अरविंद चौधरी, जो अब तक PTC दरोह में एसपी के पद पर कार्यरत थे, को पुलिस मुख्यालय, शिमला में SP (Leave Reserve) बनाया गया है।

इन सभी अधिकारियों को नए पदों पर कार्यभार विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

Uttarakhand सीएम धामी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सीएलएफ हेतु ₹1.20 करोड़ की 12 आर्थिक गतिविधियों का किया लोकार्पण

admin

21 अक्टूबर, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

15 January 2024 Monday Panchang and Rashifal : 15 जनवरी, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment