पौड़ी गढ़वाल दौरे के दौरान सीएम धामी सर्किट हाउस छोड़कर रात होमस्टे में रुके, ग्रामीणों से भी मिले - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 4, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

पौड़ी गढ़वाल दौरे के दौरान सीएम धामी सर्किट हाउस छोड़कर रात होमस्टे में रुके, ग्रामीणों से भी मिले


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार 12 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। यहां सीएम धामी ने कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ सीएम धामी ने अंत्योदय निशुल्क गैस रिफिल योजना का शुभारंभ भी किया। रविवार रात मुख्यमंत्री धामी को सर्किट हाउस में रुकना था। लेकिन ऐन मौके पर मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में रात बिताने का फैसला रद कर दिया और उन्होंने होमस्टे में रात गुजारने पहुंचे। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पर देते हुए लिखा कि आज अपने दो दिवसीय पौड़ी गढ़वाल दौरे पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम को निरस्त कर रावत गांव में मेजर (से.नि.) गोर्की चंदोला जी के पहाड़ी शैली में निर्मित होम स्टे में रुकने का निर्णय लिया। इस अवसर पर ग्रामवासियों से मुलाकात कर प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं से मिल रहे लाभ एवं स्थानीय शिल्पकारों द्वारा निर्मित रिंगाल से बने उत्पादों के बारे में जानकारी ली । प्रदेश में संचालित लगभग 4000 होम स्टे युवाओं को रोजगार से जोड़ने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ ही उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों को नवीन अनुभव से रूबरू करवा रहे हैं।

Related posts

Uttarakhand ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद उत्तराखंड में निकाली गई भव्य तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा, सीएम धामी भी रहे मौजूद

admin

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के 50 आईएएस-पीसीएस अफसरों को थमा दिए ट्रांसफर लेटर, मचा हड़कंप

admin

चमोली में बारिश ने मचाई तबाही: बादल फटने जैसे हालात, मलबे में दबे वाहन और घरों में घुसा सैलाब

admin

Leave a Comment