Himachal Pradesh Heavy Rain Landslide : हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन से 602 साल पुराना ऐतिहासिक नालागढ़ किला का एक बड़ा हिस्सा चंद सेकंडों में भरभरा कर ढह गया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 4, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Himachal Pradesh Heavy Rain Landslide : हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन से 602 साल पुराना ऐतिहासिक नालागढ़ किला का एक बड़ा हिस्सा चंद सेकंडों में भरभरा कर ढह गया

हिमाचल प्रदेश में इस बार भारी-भारी और भूस्खलन ने राज्य का जनजीवन बुरी तरह स्पष्ट कर दिया है। आए दिन हिमाचल में भारी बारिश में कोई न कोई बड़े हादसे की खबर आ जाती है। पिछले कई दिनों से हिमाचल में जारी है बारिश और लैंडस्लाइड ने सोलन जिले में सोलन जिले में स्थित ऐतिहासिक और 602 साल पुराने नालागढ़ किले में भारी तबाही मचाई।
नालागढ़ फोर्ट का एक हिस्सा ढह गया है। फोर्ट के एक हिस्से के साथ लगती जमीन पर लैंडस्लाइड हुआ है और इस कारण इस एतिहासिक किले को नुकसान पहुंचा है।

नालागढ़ के हंडूर रियासत के ऐतिहासिक फ़ोर्ट हेरीटेज रिजॉर्ट में भारी भूस्खलन हुआ है। तेज बारिश के कारण भूस्खलन में फोर्ट के चार कमरे गिर गए हैं। भूस्खलन की लाइव वीडियो भी सामने आई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह देखते ही देखते चंद सेकंड में फ़ोर्ट के चार कमरे गिर गए। कहा जाता है कि इसी फोर्ट से चलती नालागढ़ हँडूर रियासत चलती थी।

यह किला उस शहर के लिए रक्षा रिंग का हिस्सा भी था. जो आमेर किला, जयगढ़ किला और नालागढ़ किले तीनों किलों द्वारा मिलकर बनाया गया था। सन् 1421 में राजा बिक्रम चंद ने इसे बनवाया था। यह किला वास्तुकला में मुगल शैली में बना हुआ था।

वहीं पूरे प्रदेश सहित मंडी जिला में भी मूसलाधार बारिश का क्रम लगातार जारी है। इस बारिश से जहां जिला में नदी नाले उफान पर हैं। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 सहित कई सड़कें भी बंद हो गई है। मंडी से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस सुंदरनगर के कांगू के पास सड़क धंसने से हादसे का शिकार हो गई। बस में ड्राइवर और कंडक्टर सहित 14 लोग सवार थे 3 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ

Related posts

23 सितंबर, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

Loksabha elections 2024 BJP First List release : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की जारी की पहली लिस्ट, देखें किस राज्य में किसको मिला टिकट

admin

पहलगाम आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान के पांच फैसलों पर रोक

admin

Leave a Comment