डॉ अंजना सिंह ने घायल महिला को अस्पताल में कराया एडमिट, आर्थिक सहायता प्रदान की - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 24, 2026
Daily Lok Manch
हेल्थ

डॉ अंजना सिंह ने घायल महिला को अस्पताल में कराया एडमिट, आर्थिक सहायता प्रदान की




शहर की जानी-मानी डॉ अंजना सिंह समाज सेवा के लिए जानी जाती हैं। गरीब और जरूरतमंदों के इलाज के लिए वह हमेशा मदद करती रहीं हैं। एक बार फिर डॉ अंजना सिंह ने एक महिला के इलाज के लिए आगे आई। जौनपुर शहर की रहने वाली माया गुप्ता पति के निधन होने के बाद अपना जीवन यापन कर रही हैं। एक साल पहले माया का एक पैर में चोट लग गई थी, जिसके बाद उनके पैर में रॉड पड़ा है । पिछले दिनों बाथरूम में फिसल के गिर जाने से दूसरा पैर में फैक्चर हो गया। माया गुप्ता ने समाजसेविका डा अंजना सिंह प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी को फोन कर के मदद मांगी । अंजना सिंह ने महिला को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया और उसे हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि महिला का कल ऑपरेशन किया जाएगा। इस मदद के लिए माया गुप्ता ने डॉ अंजना सिंह की सराहना की है। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी विक्रम गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, डा रमेश सिंह आदि उपस्थित रहे ।

पंकज मणि तिवारी की रिपोर्ट

Related posts

नए वैरियंट JN.1 कोरोना को लेकर उत्तराखंड सरकार सतर्क , स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश

admin

खट्टी डकारें आना पाचन तंत्र की गड़बड़ी का है संकेत, पेट को स्वस्थ रहने के लिए करें यह उपाय

admin

सुबह की सैर सिर्फ एक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का अहम हिस्सा है

admin

Leave a Comment