Delhi double murder राजधानी दिल्ली में 24 घंटे के भीतर डबल मर्डर: पहले महिला की गोली मार के हत्या फिर हत्यारे ने रॉड मारकर छात्रा को मार डाला - Daily Lok Manch
August 12, 2026
Daily Lok Manch
Recent अपराध राष्ट्रीय

Delhi double murder राजधानी दिल्ली में 24 घंटे के भीतर डबल मर्डर: पहले महिला की गोली मार के हत्या फिर हत्यारे ने रॉड मारकर छात्रा को मार डाला

राजधानी दिल्ली में 24 घंटे के भीतर डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। ‌ गुरुवार 27 जुलाई को दिल्ली के डाबरी में एक युवक ने 42 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में हत्यारे ने खुद भी गोली मारकर सुसाइड कर ली। पुलिस अभी इस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई थी कि शुक्रवार दोपहर को हत्यारे ने लोहे की रॉड से हमला कर 22 साल की छात्रा की हत्या कर दी। ‌ दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में हुई। वारदात के बाद हत्यारोपी फरार हो गया हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान संगम विहार में रहने वाले 28 वर्षीय इरफान के रूप में हुई है। इधर पुलिस ने लड़की का शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि नरगिस के परिवार ने अपनी बेटी की शादी आरोपी से करने से मना कर दिया था। इसके बाद नरगिस ने इरफान से बात करना बंद कर दिया था, जिससे वह परेशान चल रहा था। पीड़िता ने इसी साल कमला नेहरू कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया था। वह मालवीय नगर इलाके से स्टेनो की कोचिंग कर रही थी। दक्षिणी दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर चंदन चौधरी ने बताया कि कमला नेहरू कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की अपने दोस्त के साथ पार्क में आई थी, तभी उस पर रॉड से हमला कर दिया गया।

Related posts

भारत दोराहे पर, एक तरफ दोस्ती तो दूसरी तरफ रूस का यूक्रेन की संप्रभुता पर हमला

admin

टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने खेल पुरस्कारों में भी मारी बाजी, गोल्डमैन नीरज चोपड़ा समेत 11 को मिलेगा ‘खेल रत्न अवॉर्ड’

Editor's Team

Panchayat chunav उत्तराखंड पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने समर्थित उम्मीदवारों की जारी की पहली सूची, देखें किसे कहां से मिला टिकट

admin

Leave a Comment