Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

नए साल से पहले सूचना भवन के तीन अधिकारियों को धामी सरकार ने दिया प्रमोशन



उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित सूचना भवन के तीन अधिकारियों को नए साल से 1 दिन पहले धामी सरकार ने प्रमोशन का तोहफा दिया है। ‌ शासन की ओर से तीनों अधिकारियों के प्रमोशन का शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। ‌इस आदेश के अनुसार संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी को अपर निदेशक पद पर पदोन्नति दी गई है। उपनिदेशक डॉ नितिन उपाध्याय अब संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नति पा चुके हैं। इसी तरह वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एलपी भट्ट को सहायक निदेशक के पद पर पदोन्नति मिली है। ये पदोन्नतियां एक जनवरी से लागू होंगी। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में इन तीनों अधिकारियों को मिली पदोन्नतियों के बाद जिम्मेदारियों में भी जल्द बदलाव होगा। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी और विभागीय अधिकारियों ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।

Leave a Comment