सीएम धामी ने चंपावत की स्वास्थ्य सेवाओं को दी बड़ी सौगात, अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का किया लोकार्पण - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 19, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम धामी ने चंपावत की स्वास्थ्य सेवाओं को दी बड़ी सौगात, अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत आईसीआईसीआई फाउंडेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ के सहयोग से लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ उत्तराखण्ड ही समर्थ, आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखण्ड का आधार है। राज्य सरकार अस्पतालों के निर्माण के साथ-साथ उन्हें आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और प्रशिक्षित मानव संसाधन से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि एमआरआई मशीन के शुरू होने से चंपावत सहित पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और आसपास के सीमांत क्षेत्रों के लाखों लोगों को समय पर सटीक जांच और बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी। अब गंभीर मरीजों को एमआरआई जांच के लिए हल्द्वानी या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। मस्तिष्क, रीढ़, नसों, जोड़ों, कैंसर और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों की उच्च स्तरीय जांच स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला चिकित्सालय में लगभग 11.71 करोड़ रुपये की लागत से लोअर ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग, प्रथम एवं द्वितीय तल पर अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक विंग और आधुनिक ऑपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके अलावा अमोड़ी में 2.18 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का निर्माण कराया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए इंटीग्रेटेड नर्सिंग संस्थान में 470.05 लाख रुपये की लागत से 129 बेड वाले आधुनिक छात्रावास का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं, चंपावत में नए पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि आर्थिक अभाव किसी भी परिवार के उपचार में बाधा न बने। आयुष्मान भारत योजना और अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के माध्यम से प्रदेश के लाखों परिवारों को निःशुल्क और कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं का यह विस्तार सरकार की अंत्योदय की सोच और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार, प्रदेश मंत्री निर्मल महारा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले हफ्ते में ही रिकॉर्ड तोड़ भीड़, श्रद्धालुओं की संख्या 3 लाख के पार

admin

First Corona Guidelines release 2022 : देश में कोरोना को लेकर केंद्र ने पहली गाइडलाइन जारी की, उत्तराखंड में भी एडवाइजरी जारी, यूपी में पुलिस कर्मियों के लिए मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, हिमाचल में प्रिकॉश्नरी डोज का लगेगा फ्री कैंप

admin

Uttarakhand: देहरादून में मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’, कही ये बात

admin

Leave a Comment