उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने बिजली, धार्मिक पर्यटन और शहरी कार्यों के लिए दी करोड़ों की मंजूरी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 7, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने बिजली, धार्मिक पर्यटन और शहरी कार्यों के लिए दी करोड़ों की मंजूरी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आधारभूत सुविधाओं, धार्मिक स्थलों के विकास और स्थानीय निकायों के कार्यों को गति देने के लिए करोड़ों रुपये की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। इन निर्णयों से संबंधित क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री धामी ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अंतर्गत पांखू में विद्युत सब-स्टेशन के निर्माण के लिए कुल पांच करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना के तहत प्रथम किस्त के रूप में दो करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। विद्युत सब-स्टेशन के निर्माण से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी और स्थानीय लोगों को बेहतर विद्युत सुविधाएं मिल सकेंगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट की ग्राम पंचायत मोत्यूराज स्थित माँ कडॉई मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन दिया है। इस कार्य से मंदिर परिसर का विकास होने के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

वहीं, जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र पिरान कलियर में नगर पंचायत पिरान कलियर द्वारा कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लिए 92.63 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने को भी मुख्यमंत्री धामी ने मंजूरी प्रदान की है। इस राशि से क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्य किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य बिजली, सड़क, धार्मिक पर्यटन और शहरी विकास जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत कर आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है। इन स्वीकृतियों से संबंधित क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलने के साथ स्थानीय लोगों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

Related posts

दहशत में उड़ी नींद : जोशीमठ में दीवारें धंस रही, दरक रहे मकान लोगों को डरा रहे, सीएम धामी ने की हाईलेवल की मीटिंग, केंद्र ने कमेटी गठित की

admin

जल्द ही हरिद्वार का दिखाई देगा अलग स्वरूप : सीएम धामी

admin

Uttarakhand सीएम धामी के निर्देश पर द्विवेदी को श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर समिति” में अध्यक्ष नियुक्त किया गया, दो उपाध्यक्ष भी बनाए गए

admin

Leave a Comment