देश में ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बाद भी राजनीतिक दल चाहते हैं चुनाव तय समय पर हों - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 29, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

देश में ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बाद भी राजनीतिक दल चाहते हैं चुनाव तय समय पर हों

देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोम के बढ़ते मामलों के बावजूद सभी राजनीतिक दल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव तय समय पर चाहते हैं। यह खुलासा मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने गुरुवार को लखनऊ में किया । बता दें कि निर्वाचन आयोग की टीम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश के दौरे थी। सुशील चंद्रा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के राजनीतिक दल चाहते हैं कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव कोविड प्रोटोकॉल के साथ तय समय पर हों। चंद्रा ने कहा कि हमने राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक की थी। राजनीतिक दलों की मांग है कि समय पर चुनाव कराया जाए। रैलियों में नफरती भाषण व रैलियों में हो रही भीड़ पर भी कुछ दलों ने चिंता जताई है। बता दें कि अगले साल की शुरुआत में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर शामिल है। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चुनाव कराए जाने को लेकर लखनऊ में सुशील चंद्रा ने उन सुझावों के बारे में भी जानकारी दी जो राजनीतिक दलों की तरफ से उन्हें मिले हैं।

Related posts

यूपी में लोकतंत्र का आज आखिरी उत्सव, सातवें चरण के लिए इन जिलों में वोटिंग शुरू, योगी सरकार के कई मंत्रियों की किस्मत दांव पर

admin

UP 5 IAS 12 ASP 30 PPS Officer Transfer : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : निकाय चुनाव से पहले सीएम योगी ने प्रदेश के 5 आईएएस, 12 एएसपी और 30 पीपीएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, मिली नई तैनाती, देखें लिस्ट

admin

VIDEO : प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी ने कहा- “गुजरात ने कमाल कर दिया”, भाजपा मुख्यालय पर उमड़ा हुजूम, देखें वीडियो, हिमाचल-गुजरात में यह रही सीटों की स्थिति

admin

Leave a Comment