यूपी मॉडल की महाराष्ट्र में भी बढ़ी डिमांड, सीएम योगी के काम करने की स्टाइल के मुरीद हुए राज ठाकरे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

यूपी मॉडल की महाराष्ट्र में भी बढ़ी डिमांड, सीएम योगी के काम करने की स्टाइल के मुरीद हुए राज ठाकरे

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे आसानी से किसी की तारीफ नहीं करते हैं। लेकिन राज ठाकरे इन दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काम करने की शैली से बहुत ही प्रभावित हैं। पिछले दिनों सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर हटाने को लेकर बनाई गई रणनीति के ठाकरे कायल हो गए हैं। बता देगी प्रदेश में इन दिनों धार्मिक स्थलों पर ‘अवैध’ रूप से लगाए गए लाउडस्पीकर उतारने और वैध लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के सिलसिले में एक अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक प्रदेश में 21900 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारे गए हैं। और पूरे प्रदेश में सब कुछ शांत तरीके से चल रहा है। इसी को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार के इस काम की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने जमकर तारीफ की है। वहीं राज ठाकरे ने तंज कसते हुए कहा है, “दुर्भाग्य से महाराष्ट्र में हमारे पास ‘योगी’ नहीं ‘भोगी’ हैं। मनसे प्रमुख ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा,‌‌ मैं बधाई देता हूं और योगी सरकार को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने का काम किया है। बता दें कि इससे पहले भी ठाकरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा कर चुके हैं। 

Related posts

BJP Election In-charge भाजपा हाईकमान ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव और सांसद बैजयंत पांडा को दी बड़ी जिम्मेदारी

admin

कैबिनेट की बैठक में मोदी सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

admin

PM Modi Speech Nation : पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा अब पाकिस्तान से बात सिर्फ पीओके और आतंक पर होगी

admin

Leave a Comment