Delhi NCR Rain till morning दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह बारिश से हुई शुरुआत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 26, 2026
Daily Lok Manch
मौसम राष्ट्रीय

Delhi NCR Rain till morning दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह बारिश से हुई शुरुआत

आज सुबह मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। गुरुवार को सुबह-सुबह ही दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हुई है जिससे मौसम सुहाना हो गया है। बारिश के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप के थपेड़ों से राहत मिली है। IMD ने अगले दो तीन दिनों तक बारिश को लेकर भविष्यवाणी भी की है और बताया कि अभी यह बारिश जारी रह सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में दो जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावनाएं हैं। हालांकि IMD ने आज को लेकर पहले ही यह बताया था कि गुरुवार को बारिश हो सकती है‌ इससे पहले बुधवार को भी आसमान में बादल छाए थे लेकिन बारिश न होने के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा था।मौसम विभाग की मानें तो नोएडा में भी वीकेंड तक मौसम का मिजाज खुशनुमा रहने के आसार हैं। आज यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। 30 जून को भी नोएडा में गरज के साथ बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, अगर तापमान की बात करें तो कल न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 29 रह सकता है। वहीं, रविवार को 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, शनिवार और रविवार को भी बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. देश के अधिकतर हिस्सों में मॉनसून की बारिश देखने को मिल रही है।

Related posts

सर्वोच्च अदालत ने केंद्र सरकार से कहा- पेंशन भोगियों को हर हाल में 15 मार्च तक भुगतान करें

admin

Pm Modi Gandhi Jayanti Rajerthan Madhya Pradesh visit पीएम मोदी का 2 अक्टूबर को राजस्थान और मध्य प्रदेश दौरा

admin

दीनदयाल फाउंडेशन संस्था की ओर से आयोजित किया गया सम्मान समारोह

admin

Leave a Comment