Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 2, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Delhi Blast राजधानी दिल्ली में भीषण धमाका, आठ लोगों की मौत, 24 घायल, कई राज्यों में हाई अलर्ट


राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले के करीब एक कार में भीषण धमाका हो गया। इस हादसे में अब तक कुल 8 लोगों की मौत हो गई है। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पर हुआ है। वहीं, धमाके के कारण कई गाड़ियों को भारी नुकसान भी हुआ है।विस्फोट के बाद राजधानी दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत हो गई है और 24 लोग घायल हैं। धमाके की वजह साफ नहीं है, लेकिन इसके बाद दिल्ली समेत मुंबई, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम 6.55 बजे फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 की पार्किंग में खड़ी एक इको कार में धमाका हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी 3 और गाड़ियां जल गईं।



घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं NIA और NSG को भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।


समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, विस्फोट में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। सूत्रों ने एएनआई को बताया कि कई घायलों को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है। दमकल की कुल 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Leave a Comment