Delhi Assembly Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 23, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Delhi Assembly Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

Delhi Chunav 2025: भाजपा ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। भाजपा ने आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कपिल मिश्रा को करावल नगर से मैदान में उतारा है। भाजपा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को मोती नगर निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है।

भाजपा ने 58 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीट हैं। यानी अभी भाजपा को 12 सीटों पर और प्रत्याशियों के नाम जारी करने हैं।

देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में कुल एक करोड़ 55 लाख मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख, महिला मतदाता 71.74 लाख और युवा मतदाता 25.89 लाख हैं। उधर, पहली बार वोट देने जा रहे मतदाताओं की कुल संख्या 2.08 लाख है। इसके अलावा, दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 100 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 830 है।

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होने हैं, जिसके परिणाम 8 फरवरी को आएंगे। यानी 8 फरवरी को पता चल जाएगा कि दिल्ली की सत्ता इस बार किसके हाथ में होगी।

भाजपा ने इस सूची में एक मौजूदा विधायक को टिकट दिया है। वहीं, एक भाजपा विधायक का टिकट कट गया है। लक्ष्मीनगर से विधायक अभय वर्मा पर भाजपा ने फिर से भरोसा जताया है। वहीं, करावल नगर से विधायक मोहन सिंह बिष्ट का टिकट कट गया है।

Related posts

सीएम धामी बोले – उद्योगों के स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहा उत्तराखंड, खुरपिया में स्मार्ट सिटी से खुलेगा विकास का नया अध्याय

admin

ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट जारी, तेहरान की चेतावनी के बाद हाई अलर्ट पर इजरायल

admin

लगातार बारिश होने से सिलचर शहर बारिश में डूबा

admin

Leave a Comment