Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 4, 2026
Daily Lok Manch
हेल्थ

15 से 18 साल के बच्चों को कोरोना का टीका लगाने के बाद पैरासिटामॉल देने पर कोवैक्सिन निर्माता भारत बायोटेक ने मना किया, जानिए ट्वीट में क्या कहा

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश में सोमवार यानी 3 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों को भी कोवैक्सिन लगाई जा रही है। बुधवार को कोवैक्सिननिर्माता भारत बायोटेक ने साफ किया है कि 15 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीनेशन के बाद पेन किलर्स न दी जाएं। कंपनी ने कहा कि इसकी आवश्यकता नहीं है। भारत बायोटेक ने ट्वीट में लिखा कि हमें जानकारी मिली है कि कुछ वैक्सीनेशन सेंटर्स पर कोवैक्सिन का डोज दिए जाने के बाद पैरासिटामॉल की 500mg की 3 टैबलेट्स लिए जाने की सलाह दी जा रही है। ऐसा कोई कदम उठाने की जरूरत नहीं है। कोवैक्सिन के बाद किसी पेन किलर या पैरासिटामॉल की आवश्यकता नहीं है। पैरासिटामॉल कोविड की कुछ दूसरी वैक्सीन के साथ दिए जाने की सलाह दी जाती है, लेकिन कोवैक्सिन के साथ ऐसा नहीं है।

Leave a Comment