गिनाईं उपलब्धियां : अपने दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर सीएम योगी ने कहा-"हमने नया यूपी बनाया, विकास की दौड़ में प्रदेश सबसे आगे", देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 11, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

गिनाईं उपलब्धियां : अपने दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर सीएम योगी ने कहा-“हमने नया यूपी बनाया, विकास की दौड़ में प्रदेश सबसे आगे”, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का आज 1 साल पूरा कर लिया है। इस मौके पर राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अपने 1 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृजेश पाठक जी मौजूद थे। ‌ योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन को लेकर आभार प्रकट किया। सीएम योगी ने बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को को लेकर एक बुकलेट जारी की। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने बीते 6 वर्षों में नए यूपी बनाया है। ‌ मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले लोग कहते थे कि उत्तर प्रदेश में विकास नहीं हो सकता।
यहां हर 1-2 दिन में कहीं दंगा होता है। अपराध होता है। लेकिन हमने सरकार बनने के बाद जो 10 संकल्प लिए थे, उन पर मजबूती से काम किया। हमने 1 करोड़ के करीब निराश्रित महिलाओं को पेंशन जैसी जरूरी मदद मुहैया कराई जा रही है। दिव्यांगों को सहायता दी जा रही है। 14 लाख से अधिक बेटी को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत लाभ दिया गया है। फिर सामूहिक विवाह योजना के तहत भी सवा दो लाख से ज्यादा शादियां कराई गई हैं।

अपने दूसरे कार्यकाल का 1 साल पूरा होने पर लखनऊ में सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिनाईं अपनी उपलब्धियां।

महिला स्वयंसेवी समूह के तहत महिला बाल विकास और पोषाहार योजना के तहत हर ब्लॉक स्तर पर उनके केंद्र बनाए जा रहे हैं। मुख्‍यमंत्री ने कहा क‍ि यह छह वर्ष प्रदेश के ल‍िए अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण रहे हैं। फुल मेजोरटी की सरकार और एक स्‍थि‍र सरकार के कार्य कैसे होते हैं प्रदेश की जनता ने भाजपा के शासनकाल में यह देखा है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कभी कहा जाता था उत्‍तर प्रदेश का कभी व‍िकास नहीं हो सकता है। आज यूपी व‍िकास की दौड़ में सबसे आगे हैं। आज भाजपा सरकार के छह वर्ष पूर्ण हुए हैं। ज‍िसमें 3 साल वैश्विक महामारी कोव‍िड में न‍िकल गए। इस दौरान हम एक दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहे। सीएम योगी ने कहा क‍ि आप को याद होगा यूपी पहले हर दूसरे तीसरे दिन दंगा होने और परिवारवाद के कारण जाना जाता था। भाजपा शासन काल के छह वर्षों के अथक प्रयासों के बाद अब यूपी की नई छवि देश और दुनिया के सामने है। मुख्यमंत्री कहा कि हमने यूपी में पुलिस सुधार किए। प्रदेश में सात पुलिस कमिश्नरेट बने। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बोलते हुए कहा कि पहले अभिभावकों को बेटियों की पढ़ाई-लिखाई और शादी की चिंता रहती थी। लेकिन, अब हमने 2 लाख बेटियों को कन्या सुमंगला योजना के तहत शादियां करवाईं हैं। महिलाओं और युवाओं के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। कई योजनाएं गेम चेंजर साबित हो रही हैं। 2 करोड युवाओं को इसका लाभ देंगे। 20 लाख युवाओं को टैबलेट बाटे जा चुके हैं। सीएम योगी ने कहा कि हर जिले के युवाओं को रोजगार मिल रहा है। ODOP प्रोग्राम में ही श्रमिक को काम दिया था। कोरोना महामारी में यूपी ने कई मानक प्रस्तुत किए। कानून व्यवस्था को हमने दुरुस्त किया। भर्तियां की गई जिसमे कोई परिवारवाद और जातिवाद नहीं। पुलिस रिफॉर्म की दिशा में सरकार काम कर रही है। हमारे नौजवानों के सामने आज पहचान का संकट नहीं है। वो हर जगह गर्व के साथ काम कर सकते हैं।

Related posts

मनरेगा के कार्यों में अनियमितता का आरोप, खंड विकास अधिकारी ने दिए जांच के आदेश

admin

घाटी में पीएम की पाक को ललकार : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पहली बार कश्मीर की धरती पर पहुंचे पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे लंबे रेलवे ब्रिज पर लहराया तिरंगा, यह कोई साधारण वीडियो नहीं

admin

मानसून की दस्तक:  कल से यूपी के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

admin

Leave a Comment