केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का 4 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता, पेंशनधारियों को भी मिलेगा लाभ - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 18, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का 4 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता, पेंशनधारियों को भी मिलेगा लाभ

नवरात्र के दिनों में मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। ‌केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। डीए और डीआर में ये बढ़ोतरी जनवरी 2023 से लागू होगी। मोदी सरकार की कैबिनेट के इस फैसले के बाद महंगाई भत्ता 38% से बढ़कर 42% हो गया है। बढ़ी हुई दर जनवरी 2023 से लागू होंगी। इसके साथ ही कर्मचारियों और पेंशनधारियों को एरियर भी मिलेगा। इस एलान से सरकार पर हर साल 12,815 करोड़ रुपए का वित्तीय भार पड़ेगा। केंद्र सरकार के इस फैसले से केंद्र सरकार के करीब 47.58 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। डीए में यह बढ़ोतरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद की गई है।

Related posts

जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गेट से ही कूदकर जेपीएनआईसी के अंदर घुस गए, सपाइयों और पुलिस में हुई झड़प

admin

फिल्मों और धारावाहिकों में अपने अभिनय की अलग छाप छोड़ने वाले बॉलीवुड अभिनेता अरुण बाली का निधन

admin

पांच राज्यों में चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय की हाईलेवल मीटिंग आज, हो सकता है बड़ा एलान

admin

Leave a Comment