Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राजनीतिक

कांग्रेस ने उत्तराखंड में अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार शाम को अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं लैंसडाउन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। अभी कांग्रेस ने 6 विधानसभा सीटों, नरेंद्र नगर, टिहरी, सल्ट, हरिद्वार ग्रामीण, रुड़की, चौबट्टाखाल के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। बता दें कि शनिवार देर रात कांग्रेस ने 53 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। उत्तराखंड 70 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।



कांग्रेस ने इन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम किए फाइनल–


डोईवाला – मोहित उनियाल शर्मा
कैंट- सूर्यकांत धस्माना
ऋषिकेश- जयेंद्र रमोला
ज्वालापुर – बरखा रानी
झबरेड़ा – वीरेंद्र जाती
खानपुर – सुभाष चौधरी
लक्सर – अंतरिक्ष सैनी
रामनगर – हरीश रावत
लालकुआं – संध्या डालाकोटी
कालाढूंगी – डॉ महेंद्र पाल
लैंसडौन – अनुकृति गुसाईं

Leave a Comment