Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

Rahul Gandhi Different Style Reached shopkeeper अलग अंदाज में दिखे कांग्रेस सांसद : अचानक दुकान पर पहुंच कर राहुल गांधी ने लकड़ी पर चलाई आरी और कुर्सी बनाई, दुकानदारों से की मुलाकात

पिछले दिनों कांग्रेस सांसद राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान बिलासपुर से रायपुर ट्रेन के स्लीपर कोच में बैठकर आए थे। इस दौरान उन्होंने ट्रेन यात्रियों से भी बातचीत की। इससे पहले राहुल गांधी दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली के कपड़े पहनकर कुलियों से मिले और उनकी समस्याओं को जाना।

आज एक बार फिर राहुल गांधी एक दुकान पर पहुंचे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार को दिल्ली के कीर्तिनगर फर्नीचर मार्केट पहुंचे। यहां बढ़ई कामगारों से राहुल ने कुर्सी बनाना सीखा। उन्होंने लकड़ी पर आरी और रंदा चलाया। कारखाने में काम कर रहे कर्मचारियों से बातचीत करके उनका हाल-चाल भी जाना। राहुल गांधी की इस विजिट का वीडियो कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया

Leave a Comment