राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर "अशोभनीय टिप्पणी" कर कांग्रेस सांसद ने स्मृति ईरानी और सोनिया गांधी के बीच करा दी तीखी नोकझोंक, बाद में कहा मेरी जुबान फिसल गई, माफी मांगता हूं - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर “अशोभनीय टिप्पणी” कर कांग्रेस सांसद ने स्मृति ईरानी और सोनिया गांधी के बीच करा दी तीखी नोकझोंक, बाद में कहा मेरी जुबान फिसल गई, माफी मांगता हूं

25 जुलाई को आदिवासी द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। द्रौपदी मुर्मू ने सोचा भी नहीं होगा कि तीन दिन में मुझे विपक्ष के द्वारा अमर्यादित शब्द सुनने को मिलेंगे। पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी बेबाक टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। चाहे शीतकालीन सत्र हो या ग्रीष्मकालीन या मानसून सत्र, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी संसद की कार्यवाही के दौरान हाल के कुछ समय से खूब हंगामा करते रहे हैं। पिछली बार बजट संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमर्यादित शब्द बोलने पर अधीर रंजन चौधरी को हिदायत भी दी थी। लेकिन इसका असर कांग्रेस सांसद चौधरी पर नहीं पड़ा। अब अधीर रंजन ने मानसून सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अशोभनीय टिप्पणी कर सदन में हंगामा करा दिया। अधीर रंजन के बयान के बाद गुरुवार को पूरे दिन संसद से लेकर सड़क तक सियासत गरम रही। बता दें कि सदन की कार्यवाही के दौरान बुधवार को अधिक रंजन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को “राष्ट्रपत्नी” कह दिया था। उसके बाद गुरुवार को पूरे दिन संसद की कार्यवाही के दौरान लोकसभा में जबरदस्त हंगामा होता रहा। अधीर रंजन के विवादित बयान के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच टकराव भी देखने को मिला। भाजपा महिला सांसदों ने संसद परिसर में अधीर रंजन के खिलाफ काफी देर तक नारेबाजी भी की। सदन में स्मृति इरानी ने तो यहां तक कहा कि कांग्रेस को आदिवासी राष्ट्रपति बर्दाश्त नहीं, अब अधीर कह रहे है कि गलती से ये विवादित शब्द वो बोल गए।लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सोनिया गांधी और स्मृति इरानी के बीच नोंकझोंक भी हुई। कार्यवाही स्थगित होने के बाद जब सोनिया गांधी सदन से बाहर जा रही थी तो बीजेपी के सांसद नारेबाजी कर रहे थे। तभी सोनिया गांधी वापस लौट कर रमा देवी के पास गई और कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने माफी मांग ली है। इसी बीच स्मृति ईरानी ने कुछ कहा तो सोनिया ने जोर से कहा “don’t talk to me” इसके बाद स्मृति और सोनिया गांधी के बीच तीखी बहस हुई। बाद में अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई विवादित टिप्पणी खेद जताते हुए माफी मांग ली।  कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने अशोभनीय टिप्पणी के बाद कहा कि मेरी जुबान फिसल गई थी। लेकिन गुरुवार को पूरे दिन कांग्रेस सांसद चौधरी ने सदन पक्ष विपक्ष के नेताओं को लड़ाया। राष्ट्रीय महिला आयोग ने अधीर रंजन चौधरी को राष्ट्रपति के खिलाफ अशोभनीय शब्द बोलने के लिए नोटिस जारी किया है। जारी की गई नोटिस में कहा गया है कि अगले महीने 3 अगस्त को इस पूरे मामले की एनसीडब्ल्यू सुनवाई करेगा। 

Related posts

Manipur Violence : मणिपुर में जातीय हिंसा में अब तक 54 लोगों की मौत, राज्य के हालात अब सुधरने लगे 

admin

Sharad Pawar with PM Modi VIDEO : विपक्ष के मना करने के बाद भी शरद पवार पीएम मोदी से हाथ मिला कर फोटो खिंचवा आए, मंच पर दोनों नेताओं की मुस्कान और हंसी-ठिठोली से इंडिया गठबंधन के नेता नाराज

admin

कश्मीरी लोगों के लिए एक ऐसा सपना जो उन्होंने वर्षों पहले देखा, आज सच हो रहा, पीएम मोदी दुनिया के सबसे उंचे रेलवे पुल का उद्घाटन कर वंदे भारत को करेंगे रवाना 

admin

Leave a Comment