Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम धामी ने राजधानी देहरादून में पांच इलेक्ट्रिक बसों की दी सौगात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजधानी देहरादून वासियों को एक और तोहफा दिया । सीएम धामी ने पांच इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों के संचालन के बाद राजधानी देहरादून में लोगों को आवागमन के साथ बढ़ते प्रदूषण से भी राहत मिलेगी । बता दे कि कुछ महीने पहले देहरादून में इलेक्ट्रिक बस शुरू की गई थी । आज सीएम धामी ने इलेक्ट्रिक बसों की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर शेयर किया । उन्होंने लिखा कि आज देहरादून में “देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड” द्वारा आईएसबीटी-एयरपोर्ट एवं सहस्त्रधारा रोड पर संचालित 5 नई इलेक्ट्रिक बसों का फ्लैग ऑफ किया। पर्यावरण संरक्षण एवं आमजन के आवागमन हेतु यह बसें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी।

Leave a Comment