Congress Karanataka Assembly election 2nd List release 42 Condidates Name announced : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की जारी की दूसरी लिस्ट, पार्टी पहले 124 उम्मीदवारों के नामों का कर चुकी है एलान, देखें लिस्ट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 2, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Congress Karanataka Assembly election 2nd List release 42 Condidates Name announced : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की जारी की दूसरी लिस्ट, पार्टी पहले 124 उम्मीदवारों के नामों का कर चुकी है एलान, देखें लिस्ट

कर्नाटक में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने आज अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। अभी तक भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की एक भी लिस्ट जारी नहीं की है। कर्नाटक चुनाव को लेकर जोर शोर से चल रही तैयारियों के बीच कर्नाटक कांग्रेस ने गुरुवार को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। दूसरी लिस्ट में 42 उम्मीदवारों के नाम हैं। कांग्रेस अब तक 166 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है।


पार्टी ने इससे पहले 25 मार्च को अपने 124 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी थी। ऐसे में 100 और क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की जानी अभी बाकी है। इससे पहले मंगलवार (4 अप्रैल) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि पार्टी राज्य की बाकी 100 सीटों के लिए उम्मीदवारों पर व्यापक चर्चा करने वाली है। बता दें कि कर्नाटक में एक चरण में अगले महीने 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।

Related posts

कश्मीर से कन्याकुमारी तक हिंदुस्तान “देशभक्ति में रंगा”, जवानों ने बाबा बदरीनाथ और लद्दाख की 18,400 फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, देखें वीडियो और तस्वीरें

admin

RBI 2 thousand rupees note Stop printing : आरबीआई ने 2,000 रुपए के नोट 3 साल पहले ही छापने बंद कर दिए : सुशील मोदी

admin

VIDEO UP Atiq Ahmad Ashraf Ahmad Shoot out Case CM Yogi First Reaction : यूपी के प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के 3 दिन बाद आज सीएम योगी ने “तोड़ी चुप्पी”, प्रदेश में अपराधियों को लेकर दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment