September 14, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपने 30 स्टार प्रचारकों की जारी की सूची


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और बसपा के बाद कांग्रेस ने भी आज अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की सूची में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, गुलाम नबी आजाद, सचिन पायलट, कन्हैया कुमार और कई अन्य नेता उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को सोमवार को 30 स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी है। बता दें कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी काफी समय से उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर सक्रिय हैं ।

Leave a Comment