Uttarakhand UCC LAW : उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को लेकर कमेटी ने मसौदा किया तैयार, सीएम धामी बोले- पूरे देश में लागू हो यूसीसी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 4, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttarakhand UCC LAW : उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को लेकर कमेटी ने मसौदा किया तैयार, सीएम धामी बोले- पूरे देश में लागू हो यूसीसी

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को लागू की तैयारी तकरीबन अंतिम चरण में है। रिटायर्ड जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में कमेटी यूसीसी का मसौदा तैयार कर चुकी है। जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिबद्धता जता चुके हैं। सीएम पुष्कर धामी का कहना है कि देश को समान नागरिक संहिता की जरूरत है। आज पूरे देश में इसकी चर्चा हो रही है। भले की कुछ लोग इसके खिलाफ हों, लेकिन यह सभी के फायदे के लिए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए हमने एक समिति बनाई थी। समिति ने हितधारकों, विभिन्न समुदायों के लोगों से बात की और सभी के सुझाव सुने। अब समिति इसके आधार पर एक मसौदा बना रहे हैं जल्द ही हम उत्तराखंड में यूसीसी के कार्यान्वयन के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि देश को समान नागरिक संहिता की जरूरत है। देशभर के लोगों की हमेशा से यही अपेक्षा रही है कि इस कानून को लागू किया जाए

Related posts

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.4 मापी गई

admin

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा- अंकिता भंडारी मामले में सबूत दें सुरक्षा मिलेगी

admin

Roadways Bus stuck in river VIDEO : मूसलाधार बारिश के बाद नदी के तेज बहाव में फंस गई रोडवेज की बस, लोगों में मची चीख-पुकार, जेसीबी बुलाकर निकाले गए सभी यात्री, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

admin

Leave a Comment