Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 16, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाएं चलने से बढ़ी सर्दी, मसूरी में गिरे ओले, देहरादून में भी हुई रिमझिम


उत्तराखंड में 3 दिनों से मौसम खराब है। राजधानी देहरादून में भी छिटपुट बारिश हुई। ‌ मसूरी में गुरुवार को जमकर बारिश साथ ओले भी गिरे। ‌ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, मालरोड में बारिश से कई जगहों पर पानी भर गया। इससे भी लोगों को परेशानियां उठानी पड़ीं। बारिश होने में से ठंडी हवाएं चल रही है जिसके बाद सर्दी बढ़ गई है। ‌गुरुवार को भारी ओलावृष्टि से कई जगह ओलों की सफेद चादर बिछ गई। इसके साथ ही ठंड लौट आई। मालरोड में कीचड़ बढ़ जाने से लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। वहीं, मौसम विभाग ने अगले पांच दिन मौसम में उलटफेर की संभावना जताई है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Comment