सीएम योगी का फार्मूला आज से राजधानी दिल्ली में भी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 28, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

सीएम योगी का फार्मूला आज से राजधानी दिल्ली में भी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दंगाइयों अपराधियों के खिलाफ शुरू किया बुलडोजर अभियान अब कई प्रदेशों में फैलता जा रहा है। पिछले दिनों मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी जनपद खरगोन में शोभायात्रा के दौरान हुए उपद्रव के बाद अपराधियों आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की थी। ‌अब सीएम योगी के बुलडोजर का फार्मूला राजधानी दिल्ली में पहुंच गया है। बता दें कि पिछले शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर दिल्ली के जहांगीरपुरी में शोभायात्रा के दौरान उपद्रवियों ने पथराव और फायरिंग की थी। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। हालांकि दिल्ली पुलिस ने 21 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया हुआ है। ‌‌‌‌अब दिल्ली नगर निगम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर की कार्रवाई करने जा रही है। जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद दिल्ली नगर निगम ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कार्रवाई का एलान किया है। दिल्ली नगर निगम आज से अभियान चलाएगी। जहांगीरपुरी में भारी तादाद में पुलिस फोर्स और सीआरपीएफ तैनात है। जहांगीरपुरी में बुलडोजर की कारवाई को लेकर एआईएमआईआईएम के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस फैसले पर आपत्ति जताई है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा ने गरीबों के खिलाफ जंग का एलान कर दिया है।

Related posts

सोमनाथ मंदिर की पहचान केवल उसके बार-बार विध्वंस से नहीं, बल्कि हजारों वर्षों तक आस्था, स्मृति और संस्कृति के जीवित रहने से जुड़ी है : पीएम मोदी

admin

Amitabh Bachchan turns 80, special screening of his iconic films held in Mumbai

Amitabhbachchan #BigB #AmitabhBachchanBirthday #Bachchan #bollywood #AmitabhBachchanTurns80

admin

यूपी में समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की, देखें किसको कहां से मिला टिकट

admin

Leave a Comment