September 3, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने यूपी के 4 आईएएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, यहां मिली नई तैनाती, देखें लिस्ट

यूपी में योगी सरकार ने 4 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। शासन ने इसके शासनादेश भी जारी कर दिए हैं। ‌2009 बैच के आईएएस अधिकारी अखिलेश कुमार मिश्र को उच्च शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। वह इससे पहले परिवहन विभाग के विशेष सचिव थे। 2010 बैच के अधिकारी अमर नाथ उपाध्याय प्रयागराज में न्यायिक राजस्व परिषद के सदस्य थे। उनका भी तबादला किया गया है लेकिन उनकी नई पोस्टिंग पेंडिंग है। इन दोनों के अलावा आगरा मंडल के अपर आयुक्त साहब सिंह को प्रयागराज के न्यायिक राजस्व परिषद का सदस्य बनाया गया है। साहब सिंह 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। नियोजन एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन के विशेष सचिव रहे आईएएस अधिकारी घनश्याम सिंह को लखनऊ में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। घनश्याम सिंह 2014 बैच के अधिकारी हैं।

Leave a Comment