Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने 14 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगाई मुहर, होमगार्ड्स और बेरोजगारों को लेकर किए बड़े फैसले

(UP cabinet meeting) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में आयोजित महत्वपूर्ण कैबिनेट की बैठक की। कैबिनेट बैठक में 15 प्रस्ताव पेश किए गए जिसमें 14 प्रस्तावों पर मुहर लग गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के होमगार्डों को बड़ा तोहफा दिया है। योगी सरकार ने होमगार्ड के प्रशिक्षण अवधि में 786 रुपये भत्ता देने पर भी निर्णय लिया गया। वहीं रेलवे ओवर ब्रिज और अंडर पास के लिए भारत सरकार के नेशनल हाईवे और रेलवे के साथ एमओयू किया जाएगा। 300 रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज बनाए जाएंगे। सीएम योगी ने प्रदेश में डाटा सेंटर नीति के प्रस्ताव को मंजूरी दे। इससे बड़ी संख्या में रोजगार पैदा होंगे। इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव पास, बजट स्वीकृत और विधायक निधि अंतर्गत क्षेत्र में प्रवेश द्वार के निर्माण के संबंध में प्रस्ताव पास किए गए। योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्री मौजूद रहे। बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कैबिनेट की बैठक आयोजित की। 

Leave a Comment