सीएम योगी ने फिर शुरू की जनसुनवाई, सप्ताह में 2 दिन होगा जनता दरबार - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने फिर शुरू की जनसुनवाई, सप्ताह में 2 दिन होगा जनता दरबार

कोरोना महामारी के वजह से बंद चल रहे जनता दरबार को आज से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिर से शुरू कर दिया है। लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग पर जो कि सीएम का सरकारी निवास स्थान है, आज सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में पहुंचे और फरियादियों की समस्याओं को सुना। अब सप्ताह में 2 दिन सोमवार, मंगलवार सुबह 9 बजे से लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग पर जनता दरबार लगा करेगा। मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी में राज्य के मंत्री अजीत पाल और बलदेव सिंह औलख जनता दरबार में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी एनकेएस चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार लोगों की समास्याओं के निराकरण के लिए पहले की तरह जनसुनवाई शुरू हो गई है। बता दें कि साल 2017 में देश की सत्ता संभालने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन शुरू किया था लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसको बंद करना पड़ा। अब एक बार फिर से दोबारा से मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन शुरू किया है।

Related posts

यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी, 38 जिलों में डाले जा रहे वोट, 7 मेयर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा आज

admin

VIDEO Mayawati Birthday Cake केक देख खोया आपा : बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिवस मनाने पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता केक पर झपटे, खूब मची लूट और मारपीट, देखें वीडियो

admin

ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री योगी ने अपने मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा, देखें किसको कौन सा मिला मंत्रालय

admin

Leave a Comment