गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों साहिबजादों के बलिदान दिवस पर सीएम योगी ने किया नमन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 26, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश धर्म/अध्यात्म

गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों साहिबजादों के बलिदान दिवस पर सीएम योगी ने किया नमन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों के बलिदान को नमन किया। सीएम योगी ने कहा कि, उनका बलिदान युगों-युगों तक हमें प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। इस मौके पर सीएम योगी ने महान क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह को भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट किया कि, “वीर बाल दिवस पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के साहिबजादों के बलिदान को कोटि-कोटि नमन! साहिबजादों का पावन बलिदान युगों-युगों तक राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए हम सभी को प्रेरणा प्रदान करेगा.”एक अन्य ट्वीट में सीएम योगी ने कहा कि, “मां भारती की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि.” उनका संघर्षशील, त्यागमय व ध्येयनिष्ठ जीवन राष्ट्र सेवा का दिव्य प्रतिमान है.”

Related posts

VIDEO Viral अलग अंदाज : विवाह के मंडप में पंडितजी ने मंत्र पढ़ने का बदला ट्रेंड, शादी-समारोह में आए घराती और बारातियों को खूब भाया, देखें वीडियो

admin

Hanuman janmotsav 2023 : 5 शुभ योग में मनेगी हनुमान जयंती, शुभ मुहूर्त में ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, जानें विधि और उपाय

admin

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में नया विश्वास हो रहा जागृत : गिरीश चंद्र यादव

Leave a Comment