Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

अखिलेश यादव के यूपी में 300 यूनिट फ्री बिजली पर सीएम योगी ने भी किया बड़ा एलान

कल यानी 10 मार्च को पश्चिम उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों के लिए पहले चरण का चुनाव होने जा रहा है। ‌ पहले चरण चुनाव की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा नेता अखिलेश यादव के यूपी में 300 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा पर बड़ा एलान किया । मौसम खराब होने की वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने नहीं जा सके। सीएम योगी ने वर्चुअल के सहारे ही लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर ‘सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आने वाले समय में सरकार पांच सालों तक फ्री में बिजली देने के लिए योजना बना रही है। हर घर में बिजली पहुंचाने का कार्य करेंगे’। उन्होंने कहा कि पांच साले पहले दंगे होते थे, बेटियां सुरक्षित नहीं थी। पर्व एवं त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से नहीं मनाए जाते थे। लेकिन वर्ष 2017 के बाद से हालात बदलें हैं। अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटा गया है। ये लोग फिर से गर्मी दिखा रहे हैं। 10 मार्च के बाद फिर से भाजपा सरकार आने दीजिए, इनकी गर्मी को शांत करने का काम सरकार करेगी। 

Leave a Comment