सीएम सुखविंदर सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से कई मुद्दों पर की चर्चा, पर्यटन मंत्री से भी की मुलाकात, हिमाचली टोपी भेंट की - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 28, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

सीएम सुखविंदर सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से कई मुद्दों पर की चर्चा, पर्यटन मंत्री से भी की मुलाकात, हिमाचली टोपी भेंट की

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार 10 फरवरी को राजधानी दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की। उसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के अन्य पर्यटन स्थलों को भी स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अगले चरण में शामिल करने का आग्रह किया। पहले चरण में स्वदेश दर्शन योजना के तहत पौंग एवं जंजहैली क्षेत्र को पर्यटन के लिए विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार पर्यटन विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है और इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए नवीनतम पग उठाए जा रहे हैं। उसके बाद सीएम सुखविंदर सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिले। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री से राज्य में शिक्षा को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह ने धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी को हिमाचली टोपी भेंट की।

Related posts

कोलंबिया के दक्षिण अमेजॉन में विमान क्रैश, 66 यात्रियों की मौत, कई लापता

admin

दुखद हादसा : हाईवे पर चालक के “अचानक टर्न” लेने से ट्रक दो चलती कारों के ऊपर गिरा, एक ही परिवार के 3 लोगों की गई जान, देखें वीडियो

admin

Union Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia tested positive coronavirus : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया हुए कोरोना पॉजिटिव, भोपाल में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक छोड़कर अचानक निकले

admin

Leave a Comment