Uttrakhand: सीएम धामी ने 3 आईएएस के किए ट्रांसफर, गढ़वाल मंडल के आयुक्त किए नियुक्त, टिहरी और रुद्रप्रयाग के डीएम भी बदले गए - Site titles
July 4, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

Uttrakhand: सीएम धामी ने 3 आईएएस के किए ट्रांसफर, गढ़वाल मंडल के आयुक्त किए नियुक्त, टिहरी और रुद्रप्रयाग के डीएम भी बदले गए

शनिवार शाम को उत्तराखंड सरकार ने 3 आईएएस के तबादले कर दिए हैं। पिछले दिनों गढ़वाल मंडल के कमिश्नर सुशील कुमार रिटायर हुए थे। उनके स्थान पर आप धामी सरकार ने विनय शंकर पांडे को गढ़वाल मंडल का नया कमिश्नर नियुक्त किया है। जबकि शासन ने टिहरी और रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी भी बदल दिए हैं। डीएम रुद्रप्रयाग का पदभार देख रहे मयूर दीक्षित को जिलाधिकारी टिहरी की जिम्मेदारी दी है। वहीं डीएम टिहरी सौरभ गहरवार को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग बनाया गया है। सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडेय को शासन ने आयुक्त गढ़वाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। आईएएस सुशील कुमार के सेवानिवृत्ति के बाद ये पद रिक्त हुआ था। जिसका सचिव कार्मिक कर्मेन्द्र सिंह द्वारा आदेश किया गया है। शासन ने शनिवार देर रात ये फेरबदल किया है। बता दें कि इससे पहले जून माह में शासन ने प्रशासनिक अधिकारियों के बंपर तबादले किए थे। राज्य सरकार ने राज्य में कुल 36 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की थी। इसमें 22 आईएएस अधिकारी, 5 पीसीएस अधिकारी और सचिवालय सेवा समेत वित्त सेवा के अधिकारी शामिल थे।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा की, लंबित शिकायतों को जल्द निपटाने और तहसील दिवस के साथ थाना दिवस का आयोजन करने के दिए निर्देश

admin

UP Cabinet meeting : कैबिनेट की बैठक में योगी सरकार ने 21 प्रस्तावों को दी मंजूरी

admin

Uttarakhand Helicopter Crash बड़ा हादसा होने से टला: उत्तराखंड के केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा, पायलट समेत तीनों बाल-बाल बचे, वीडियो

admin

Leave a Comment