सीएम धामी ने कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 17, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम धामी ने कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली



उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजधानी देहरादून में सभी विभागों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। ‌सीएम धामी ने सचिवालय में महत्वपूर्ण शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, खेल समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सीएम ने सरकार की ओर से तय किए गए लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया कि राज्य सरकार की जो भी योजनाएं संचालित हो रही हैं, उनको धरातल पर सही ढंग से लागू किए जाए। इसके साथ ही प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने, खेल नीति को बेहतर ढंग से लागू करने, तकनीकी शिक्षा और उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने पर विशेष ध्यान दें। साथ ही राज्य के तमाम जिलों में मौजूद राजकीय और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों की कार्य योजनाओं, व्यवस्थाएं, रोजगार सृजन के साथ ही एडीबी की ओर से संचालित वित्त पोषित योजना के तहत शोध को बढ़ावा दिया जाए।

Related posts

heavy Rain देहरादून में आज कक्षा 1 से 12  तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र  बंद रहेंगे, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

admin

उत्तराखंड में रात्रिकालीन कर्फ्यू खत्म, कई पाबंदियां हटाई गई, जारी की नई गाइडलाइन

admin

मुख्यमंत्री धामी तीन दिवसीय यात्रा पर दिल्ली रवाना, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के निवेशकों से करेंगे मुलाकात

admin

Leave a Comment