Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 15, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम धामी ने कहा, जोशीमठ में हालात बहुत हद तक सामान्य है, व्यर्थ में फैलाई जा रही अफवाह

उत्तराखंड के जोशीमठ संकट को लेकर बुधवार 25 जनवरी को एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि व्यर्थ में अफवाह फैलाई जा रही है। सीएम धामी ने एक बार फिर से जोशीमठ को लेकर बयान आया है। सीएम धामी ने कहा जोशीमठ में 70 फीसदी आम जनजीवन सामान्य है। सीएम धामी ने कहा सरकार और प्रशासन यहां प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में लगे हैं। उन्होंने कहा अभी हम चारधाम यात्रा की तैयारियों में लगे हुए हैं। सीएम धामी ने कहा जोशीमठ को लेकर जितना बताया और दिखाया जा रहा है, उतनी समस्या कहीं नहीं हैं। सीएम ने कहा उत्तराखंड में सब कुछ सामान्य है।

Leave a Comment