सीएम धामी को मिला 'मन जन गण मन गाएगा' के लॉन्च का निमंत्रण, उत्तराखंड की बेटी डॉ. योजना साह जैन ने तैयार किया पहला NRI एंथम - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 4, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम धामी को मिला ‘मन जन गण मन गाएगा’ के लॉन्च का निमंत्रण, उत्तराखंड की बेटी डॉ. योजना साह जैन ने तैयार किया पहला NRI एंथम



उत्तराखंड की बेटी और जर्मनी के बर्लिन में रहने वाली वैज्ञानिक, साहित्यकार एवं गीतकार डॉ. योजना साह जैन ने दुनियाभर में बसे भारतीयों की मातृभूमि के प्रति भावनाओं को समर्पित देशभक्ति गीत ‘मन जन गण मन गाएगा’ तैयार किया है। आयोजकों के अनुसार इसे अपनी तरह का पहला NRI एंथम माना जा रहा है। इस गीत का आधिकारिक म्यूजिक वीडियो 5 अगस्त को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित ‘इंडिया बियॉन्ड बॉर्डर्स’ कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया जाएगा।

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट के दौरान डॉ. योजना साह जैन ने उन्हें इस विशेष कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी तीन साहित्यिक कृतियां भी भेंट कीं। मुख्यमंत्री ने उनके साहित्यिक एवं सांस्कृतिक योगदान की सराहना करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

डॉ. जैन ने बताया कि यह गीत विदेशों में रह रहे भारतीयों के अपनी जन्मभूमि के प्रति प्रेम, जुड़ाव और देशभक्ति की भावना को समर्पित है। इस परियोजना को पूरा करने में एक वर्ष से अधिक समय लगा और इसमें कुल 42 कलाकारों ने योगदान दिया।

गीत के बोल, संगीत और निर्माण स्वयं डॉ. योजना साह जैन ने किया है। इसमें उनके साथ कौशिकी खांड़ और सागर डी.आर. ने अपनी आवाज दी है। वहीं, वीडियो का छायांकन आशुतोष भंडारी और शैशव भट्ट ने किया है, जबकि नेहा कुट्योर इस परियोजना का सांस्कृतिक सहयोगी है।

Related posts

चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में अमित शाह का बड़ा बयान: घुसपैठियों को निकालेंगे बाहर

admin

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर हादसों के बाद धामी सरकार ने कमेटी गठित की, 15 अगस्त तक सौंपेंगी की रिपोर्ट

admin

Rishabh pant airlift Mumbai : बीसीसीआई ने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत को एअरलिफ्ट करके मुंबई भेजा,

admin

Leave a Comment