दो दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे सीएम धामी ने अंत्योदय निशुल्क गैस योजना का किया शुभारंभ, काले झंडे दिखा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया अरेस्ट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

दो दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे सीएम धामी ने अंत्योदय निशुल्क गैस योजना का किया शुभारंभ, काले झंडे दिखा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया अरेस्ट


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को दो दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। यहां पर सीएम धामी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं दूसरी ओर पौड़ी पहुंचने पर कांग्रेसियों ने सीएम धामी को काले झंडे दिखाए। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी में अंत्योदय निःशुल्क गैस योजना का शुभारंभ भी किया। योजना के तहत अंत्योदय कार्ड धारकों को साल में तीन गैस सिलिंडर की रिफिल की सुविधा निशुल्क मिलेगी। जिससे राज्य में 1 लाख 76 हजार कार्ड धारक लाभांवित होंगे।इस दौरान विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत, विधायक नैनीताल सरिता आर्या व नगर निगम महापौर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला द्वारा वर्चुअल माध्यम से जुड़े और निःशुल्क गैस योजना का शुभारम्भ कर लाभार्थियों को सिलिंडर भेंट किये।वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन पर काले झंडे दिखा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने एजेंसी चोक से गिरफ्तार किया।

दो दिवसीय दौरे के तहत पूर्व सैनिक संगठन एवं शहीदों के स्वजनों के साथ संवाद, प्रबुद्व नागरिकों से संवाद, सुझाव के अलावा व्यापार मंडल, बार एसोसएिशन व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ भी संवाद करेंगे। रात्रि विश्राम के लिए रावत गांव-प्रेमनगर में करने के बाद 13 फरवरी को विकास भवन में एनसीसी कैडेटस, प्रतिभाशाली स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ, क्यों होता है गांव से पलायन विषय पर संवाद के अलावा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी लेंगे।

Related posts

यूपी-उत्तराखंड में धूमधाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, सीएम योगी और मुख्यमंत्री धामी ने फहराया तिरंगा

admin

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: शाम को बिजली-आंधी से बदला मौसम, रात में आया ‘सीवियर अलर्ट’, पिथौरागढ़ में गिरे ओले, तीन दिन भारी बारिश-ओलावृष्टि के आसार

admin

देहरादून टीचर सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति और ननद गिरफ्तार, दहेज हत्या केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

admin

Leave a Comment