Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

कैम्पटी में अगलाड़घाटी खेल एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मसूरी के कैम्पटी में आयोजित 30वां अगलाड़घाटी खेल एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम कैम्पटी क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू करने के लिए घोषणाएं की। ‌‌सीएम धामी ने कहा भटोली-मंदर्सूं मोटर मार्ग पर घंडियाल से सरतली तक 9 किमी और अवशेष मोटर मार्ग 5 किमी के नव निर्माण के लिए डीपीआर बनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा ग्राम पंचायत सिया कैम्पटी, ग्राम पंचायत बंग्लो की कांडी और कैम्पटी फॉल में सिविल भूमि पर बने व्यवसायिक दुकानों एवं आवासीय भवनों के नियमितिकरण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का एलान किया। मुख्यमंत्री ने मेले को इस साल 2 लाख रुपए का अनुदान देने की घोषणा की।

Leave a Comment