Manmohan Singh Passes Away : देश के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 8, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राष्ट्रीय

Manmohan Singh Passes Away : देश के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि



देश के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तराखंड के कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने शोक श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत तमाम नेताओं ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात दिल्ली के एम्स में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया ।

मनमोहन सिंह के निधन की खबर सामने आने के बाद देश के तमाम दिग्गज नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा,” देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा के प्रति समर्पित रहा। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बता दें कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

Related posts

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा : वाहन के 700 मीटर गहरी खाई में गिरने से 12 यात्रियों की मौत, हादसे के बाद गाड़ी के उड़े परखच्चे, रेस्क्यू जारी

admin

तुम मुझे भुला न पाओगे, 80 साल का सुरीला सफर शिवाजी पार्क में हुआ खत्म, स्वर कोकिला लता जी अनंत यात्रा पर…

admin

देर रात कड़ाके की ठंड में सीएम धामी ने 35 वरिष्ठ आईएएस, पीसीएस अफसरों को पकड़ा दिए ट्रांसफर के लेटर, जानिए इनके नाम

admin

Leave a Comment