Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

दिल्ली में सीएम धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से की मुलाकात, उत्तराखंड में ऊर्जा संकट को लेकर हुई चर्चा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार 10 मार्च को दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से उत्तराखंड में ऊर्जा संकट को लेकर चर्चा की। ‌ सीएम धामी ने मार्च-2023 के लिए उत्तराखंड को केन्द्रीय पूल से 300 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत प्रदान करने के लिए केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री ने कहा पर्यावरणीय कारणों से राज्य में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण में विलम्ब अथवा इनके माननीय न्यायालयों में विचाराधीन होने के फलस्वरूप विद्युत मांग के सापेक्ष विद्युत उपलब्धता में कमी है। प्रदेश में बेस लोड के लिए तापीय विद्युत गृह का उपलब्ध न होने, बीती शीत ऋतु में कम वर्षा एवं बर्फबारी के फलस्वरूवप अभी से ही नदियों में कम जलस्तर के फलरूवरूव प्रदेश के जलविद्युत उत्पादन में कमी हुई है। सीएम धामी ने बताया उत्तराखण्ड में विद्युत मांग एवं उपलब्धता में वर्ष 2023-24 में औसतन 400 मेगावाट का अन्तर अनुमानित है। इससे पहले सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे और मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से भी मुलाकात की।

Leave a Comment