Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 26, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम धामी ने नव वर्ष पर अपने सरकारी आवास पर लोगों से मुलाकात की, देहरादून स्थित प्रेम नगर में बच्चों के साथ केक काटकर साल 2023 की शुभकामनाएं दी

नए वर्ष पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काफी व्यस्त रहे। रविवार 1 जनवरी को सीएम धामी देहरादून स्थित मैक्स हॉस्पिटल पहुंचकर टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। बता दें कि पिछले दिनों ऋषभ पंत कार हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसके बाद से ही अस्पताल में भर्ती हैं। उसके बाद सीएम धामी ने अपने सरकारी आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात की और नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। वहीं नए वर्ष पर मुख्यमंत्री ने बनियावाला प्रेमनगर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास का लोकार्पण किया। इसके बाद सीएम धामी ने बच्चों के साथ नया वर्ष मनाया।
उन्होंने छात्रों के साथ केक भी काटा और नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। यह छात्रावास निर्धन एवं समाज के वंचित वर्ग की बालिकाओं के लिए तैयार किया गया है। वहीं राजभवन में जाकर सीएम धामी ने राज्यपाल को नए साल की शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment