छत्तीसगढ़ के पत्रकारों से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड की विकास यात्रा और पर्यटन संभावनाओं से कराया परिचय - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 14, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

छत्तीसगढ़ के पत्रकारों से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड की विकास यात्रा और पर्यटन संभावनाओं से कराया परिचय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी पत्रकारों का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि राज्य प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक आस्था के साथ-साथ तेज़ी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के पत्रकारों का उत्तराखंड भ्रमण राज्य की संस्कृति, इतिहास, सामाजिक जीवन और विकास कार्यों को समझने का महत्वपूर्ण अवसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक परंपराओं और हिमालयी सभ्यता के कारण देश-दुनिया में विशेष पहचान रखता है। चारधाम, पंचकेदार, पंचबदरी, पंचप्रयाग, हेमकुंड साहिब, पूर्णागिरि, जागेश्वर, आदि कैलाश और ओम पर्वत जैसे धार्मिक स्थल करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार पर्यटन को आर्थिक विकास का प्रमुख आधार बनाकर कार्य कर रही है। धार्मिक पर्यटन के साथ साहसिक, इको, वेलनेस, ग्रामीण और होमस्टे आधारित पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। पर्यटन स्थलों पर आधुनिक सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री की आदि कैलाश यात्रा के बाद सीमांत क्षेत्र को वैश्विक पहचान मिली है, जिससे पर्यटन गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में उत्तराखंड में 25 करोड़ से अधिक पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को राउंड द ईयर टूरिज्म के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है। शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देकर स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। साथ ही केदारनाथ और बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत तीर्थस्थलों का व्यापक पुनर्विकास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क, रेल और हवाई संपर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे जैसी परियोजनाओं के पूरा होने से पर्यटन और निवेश को नई गति मिलेगी। सीमांत क्षेत्रों में सड़क, पुल, स्वास्थ्य, शिक्षा, संचार और पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं का भी तेजी से विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। निवेश, उद्योग, महिला सशक्तीकरण, कौशल विकास, कृषि, बागवानी और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में अनेक महत्वपूर्ण पहल की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ बताते हुए विश्वास जताया कि वे उत्तराखंड की विकास यात्रा, पर्यटन संभावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को देशभर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने पत्रकारों के माध्यम से छत्तीसगढ़वासियों को आगामी कुंभ में देवभूमि उत्तराखंड आने का भी आमंत्रण दिया।

इस दौरान पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों, पर्यटन क्षेत्र में बदलाव और जनहितकारी योजनाओं की सराहना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों सहित छत्तीसगढ़ से आए 20 से अधिक पत्रकार मौजूद रहे।

Related posts

सीएम योगी ने बिजली के बिल में दी “बड़ी राहत”, कम की गईं कीमतें आज से लागू, अब यह होंगे नए रेट

admin

Uttarakhand approves stricter land law उत्तराखंड का मूल स्वरूप बचाने के लिए धामी सरकार का “सख्त भू-कानून”


admin

चावला गैंगरेप मामले में आरोपियों को सर्वोच्च अदालत से बरी किए जाने पर मुख्यमंत्री धामी, त्रिवेंद्र सिंह और हरीश रावत ने कहा- बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे लड़ाई

admin

Leave a Comment