सीएम धामी दिल्ली हुए रवाना, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बुलाई बैठक में होंगे शामिल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 4, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम धामी दिल्ली हुए रवाना, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बुलाई बैठक में होंगे शामिल

उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र सोमवार से शुरू हुआ। पहले दिन कार्यवाही के दौरान कांग्रेस विधायकों ने विभिन्न मुद्दों पर धामी सरकार को घेरते हुए जमकर हंगामा किया। पहले दिन की कार्यवाही संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सीमांत राज्यों के अवस्थापना विकास को लेकर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। जिसमें चीन सीमा से लगे राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार की शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बैठक में शामिल होने के बाद 15 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली से सीधा भराड़ीसैंण पहुंचेंगे।

Related posts

उत्तराखंड में फिर कुदरत का कहर : धराली के बाद थराली में फटा बादल,सड़कों पर मलबा, घरों और गाड़ियों को भारी नुकसान, एसडीआरएफ, एनडीआरफ टीमों ने संभाला मोर्चा, रेस्क्यू जारी, वीडियो

admin

सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की किडनी का सफल हुआ ट्रांसप्लांट

admin

सीएम धामी ने पौड़ी में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जनसंवाद कार्यक्रम में जनता की समस्याओं को भी सुना

admin

Leave a Comment