सीएम धामी ने खटीमा में स्थायी हेलीपैड का उद्घाटन किया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 29, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम धामी ने खटीमा में स्थायी हेलीपैड का उद्घाटन किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने पुराने विधानसभा क्षेत्र खटीमा के 3 दिन के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने वहां आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लिया। बुधवार को थारू राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा संबंधी टिप्स भी दिए हैं। दौरे के अंतिम दिन आज सीएम धामी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल रहे। दौरे के अंतिम दिन गुरुवार को सीएम धामी ने नगला तराई स्थित अपने घर के पास ही सिसैया बंदा बग्गा 54 गांव सहित विभिन्न क्षेत्रों से आई जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अस्थायी हेलीपैड का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर ने इसी हेलीपैड से देहरादून के लिए उड़ान भरी।

Related posts

Char Dham Yatra : हेलीकॉप्टर से जुड़ेगी इमरजेंसी मेडिकल सर्विस, ऊंचाई वाले धामों में तैयार फुल-फ्लेज्ड अस्पताल

admin

यह रहेंगी आज की प्रमुख खबरें

admin

उत्तराखंड सरकार ने वृद्धावस्था, निराश्रित विधवा भरण पोषण अनुदान दिव्यांग पेंशन में की बढ़ोतरी, वर्दी भत्ता भी बढ़ाया

admin

Leave a Comment