Uttarakhand: सीएम धामी ने देहरादून में पुलिस विभाग के नए सरदार पटेल भवन का किया उद्घाटन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 9, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttarakhand: सीएम धामी ने देहरादून में पुलिस विभाग के नए सरदार पटेल भवन का किया उद्घाटन

राजधानी देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस विभाग के नए सरदार पटेल भवन का उद्घाटन किया। ‌ इसके साथ मुख्यमंत्री ने पुलिस की ईबीट एप भी लांच की। वहीं, पुलिस ट्रेनिंग के नए पाठ्यक्रम का भी सीएम ने विमोचन किया। इसके बाद बैठक में उन्होंने कहा कि पुलिस के आवास और कार्यालय बढ़ाने के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे। उत्तराखंड पुलिस का आवास प्रतिशत 18 फीसदी है जो कि बहुत कम है। इसे जल्द से जल्द बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा है प्रदेश में जमीनों की कमी है। ऐसे में नए भवन का डिजाइन ऐसा हो कि कम से कम जमीन में काम चल जाए। सीएम धामी ने इस कार्यक्रम की जानकारी अपने ट्विटर पर भी दी। मुख्यमंत्री ने लिखा- आज देहरादून में नव निर्मित सरदार पटेल भवन का लोकार्पण कर इसका निरीक्षण किया। साथ ही 112 कंट्रोल रूम, स्टेट वीडियो सर्विलेंस सेंटर का भी अवलोकन किया। राज्य सरकार पुलिस कार्मिकों के कल्याण तथा उनकी आवासीय एवं अन्य सुविधाओं की पूर्ति के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

Related posts

बसपा ने उत्तराखंड में जारी की 37 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

admin

जोशीमठ में हो रहे भू-धसाव को लेकर पीएम मोदी ने सीएम धामी से टेलीफोन पर बात कर हालातों की पूरी जानकारी ली

admin

धामी सरकार ने वर्ष 2022 की छुट्टियों का जारी किया कैलेंडर

admin

Leave a Comment